CG – बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बिलासपुर//कार्यालय कलेक्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 4936/वित्त-1/2026, दिनांक 08 अक्टूबर 2026 के अनुसार 18 अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष अंकित पद पर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
किसे कहां भेजा गया – पूरी लिस्ट…
1. प्रकाश चन्द्र साहू, तहसीलदार, बिलासपुर से तहसीलदार, मस्तूरी
2. आकाश गुप्ता, अतितह0 बिलासपुर से तहसीलदार, बिलासपुर
3. प्रकृति दुबे, अतितह0 बिलासपुर से अतितह0 बिलासपुर (यथावत)
4. राजेन्द्र भारत, तहसीलदार बिल्हा से तहसीलदार, रतनपुर
5. लखेश्वर प्रसाद किरण, तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार, बोदरी
6. शुभांगी गुप्ता, नातह0 मस्तूरी से नातह0 पचपेड़ी
7. अनिरुद्ध तिवारी, नातह0 तखतपुर से नातह0 बिलासपुर
8. अप्रतिम पाण्डेय, सं.अ०भू.अ० बिलासपुर (नातह0 कोटा) से नातह0 बिलासपुर
9. पंकज सिंह, अ०भू०अ० बिलासपुर (तहसीलदार बेलगहना) से अतितह0 रतनपुर
10. राहुल साहू, नातह0 बेलगहना से नातह0 तखतपुर
11. राहुल शर्मा, तहसीलदार सकरी से तहसीलदार, बिल्हा
12. किशोर यादव, तहसीलदार (नौतह0 सकरी) पदोन्नति पश्चात से तहसीलदार, बेलगहना
13. टोपलाल सिदार, नातह0 सकरी से नातह0 बेलगहना
14. सोनू अग्रवाल, तहसीलदार रतनपुर एवं अतिप्र० तखतपुर से तहसीलदार, सकरी
15. अंकित राजपूत, नातह0 रतनपुर से नातह0 सकरी
16. संदीप साय, तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार, सीपत
17. श्वेता यादव, तहसीलदार (स्थानांतरण पर उपस्थित) से अतितह0 उप तह0 सकर्रा
18. जयरतन राजन पथे, तहसीलदार (स्थानांतरण पर उपस्थित) से तहसीलदार, नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा
कलेक्टर बिलासपुर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

