CG – मल्हार धनगवां युवती आत्महत्या मामले में नया मोड़ युवक राजू लहरिया 24 घंटे में गिरफ्तार लगा ये गंभीर आरोप पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27 फरवरी 2026 की सुबह 7:00 के बीच मृतिका ने राजू लहरिया के घर मल्हार धनगंवा में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी जिस पर मर्ग कायम कर जांच की करवाई मल्हार चौकी और मस्तूरी पुलिस द्वारा किया गया मर्ग जांच पर पाया गया कि आरोपी राजु लहरिया के द्वारा मृतिका की शारीरिक शोषण पिछले तीन वर्षों से कर रहा था मृतिका जब शादी के लिए बोली तो आरोपी राजू के द्वारा शादी करने से इनकार कर दिया,गया जिस कारण से मृतका ने राजू लहरिया के निवास स्थान ग्राम धनगांव पर उसके कमरे में रहने के दौरान रोशनदान पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी जिस पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी को पता तलाश कर बिलासपुर सरकंडा से आरोपी को पकड़ कर पूछताछ किया गया आरोपी से उसका मोबाइल फोन जिससे मृतिका से बात करता था उसे जप्त किया गया है आरोपी राजू लहरिया पिता चंदन लहरिया उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम धनगांव चौकी मल्हार थाना मस्तूरी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।




