CG – मल्हार धान खरीदी केंद्र में टोकन की कमी धनगवां के किसान हो रहें लामबंद बिलासपुर जाकर अधिकारीयों कों बताएँगे समस्या जानें पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जोरों से चल रही है पर किसानों को सबसे ज्यादा समस्या टोकन को लेकर हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 30% टोकन धान खरीदी केंद्रों से और 70% टोकन ऑनलाइन काटे जाने का नियम बनाया गया है पर किसान जैसे ही पोर्टल खोलते हैं उसके कुछ समय बाद ही टोकन समाप्त हो जाता है और किसानों को फिर दूसरे दिन का इंतजार करना पड़ रहा है वही बात करें धान खरीदी केंद्रों में टोकन काटने की व्यवस्था की तो यहां भी किसानों के साथ भेदभाव देखा जा रहा है कुछ धान खरीदी केंद्र ऐसे हैं जहां किसान आरोप लगा रहे हैं कि धार खरीदी केंद्र के कर्मचारी अपनों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं और नियम का उल्लंघन कर रहे हैं जिसके वजह से किसानों को समस्या हो रही है वही बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के मल्हार धान खरीदी केंद्र में किसानों टोकन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है मल्हार से ही लगे धनगवां के किसान जो मस्तूरी विधायक का गृह ग्राम भी है उनको टोकन के लिए रोज मल्हार धान मंडी के चक्कर काटने पड़ रहे जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है किसान बताते हैं कि उनको ना ऑनलाइन टोकन मिल रही है और ना ही ऑफलाइन वहीं धान खरीदी केंद्र में जाने पर कर्मचारी भी उनसे ठीक तरह से बात नहीं करते जिसको लेकर किसान अब लामबंद हो रहे हैं और जिले में जाकर उच्च अधिकारियों से मल्हार धान खरीदी केंद्र में टोकन नहीं मिलने की समस्या को उच्च अधिकारियों से साझा करने की बात कह रहे हैं वहीं कुछ किसान कहते हैं कि वह कई दिनों से लगातार धान खरीदी केंद्र मल्हार के चक्कर काट रहे हैं पर टोकन नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से वह बहुत दुखी हैं उन्होंने सारा पैतरा आजमा लिया इसके बावजूद उनका टोकन नहीं कट रहा है वह यहां के व्यवस्था से खुश नहीं है उनका कहना है कि यहां जो प्राधिकृत अधिकारी है उनको जाकर देखना चाहिए कि किसान कितनी समस्या में है और किसानों को टोकन के लिए क्यों भटकना पड़ रहा है मॉनिटरिंग की कमी भी इसका एक कारण हो सकता है देखना होगा मल्हार धान खरीदी केंद्र के धनगवा के किसानों की समस्या कब दूर होती है या यह मामला भी बिलासपुर के उच्च अधिकारियों तक पहुंचती है।




