छत्तीसगढ़

CG – मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत बहतरा में शेड निर्माण का भूमि पूजन जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी समेत कई नेता पहुंचे पढ़े पुरी ख़बर

बिलासपुर//मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहतरा में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से बनने वाले शेड कें भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वही पूर्व जिला पंचायत सभापति पृथ्वी पाल राय विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए सम्मेलन में क्षेत्र के विकास कार्यों और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद…

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल जनपद पंचायत सदस्य मेनका सुमित जगत ग्राम पंचायत सरपंच सुरेखा राकेश पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पंचों की भागीदारी…

ग्राम पंचायत के पंचों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख रूप से पंच ममता बाई ज्ञानचंद गंगा बाई पटेल सुकालू बेद बाई विशाल, भागवत प्रसाद सेनजीत यादव परमानन्द जगत

गणमान्य ग्रामीणजन भी पहुंचे…

श्याम सुन्दर साहू, आराधना पटेल, मनोज साहू,तोरन नेताम मधुकर प्रसाद बलराम पटेल सोबिन्द नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्या हुई चर्चा…

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि “शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम है। मस्तूरी क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।” पूर्व जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल ने पंचायत स्तर पर मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास के कामों में तेजी लाने की बात कही।

सरपंच सुरेखा राकेश पटेल ने गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और नई मांगों का प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन जैसे मुद्दों पर भी ग्रामीणों ने अपनी बात रखी।

Related Articles

Back to top button