छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के कई गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे कीचड़ बना रास्ता चलना भी हुआ दुभर विद्यार्थी और ग्रामीण परेशान जानें इन गाँवों का हाल पढ़े पुरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ओखर, गिधपुरी, खपरी, मचहा, बहतरा, भटचौरा जैसे गांवों को जोड़ने वाला मुख्य सड़क जो मल्हार से धगनवां तक ठीक ठाक स्थिति में है पऱ यहाँ से निकलते ही आपको इस रोड की दुर्दशा देखने मिलेगी मालूम हो की धनगवां भटचौरा पहुंच मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बरसात शुरू होते ही ये सड़क दलदल में तब्दील हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से रोजाना हजारों ग्रामीण और स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी आना-जाना करते हैं। लेकिन सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ की वजह से दोपहिया से लेकर एंबुलेंस तक फंस जा रही है। थोड़ी सी बारिश में ही चलना मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और विभाग को शिकायत की,पऱ आज भी सड़क का हाल बुरा है लोगों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे होते हैं, पर हकीकत में आज भी हम मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button