CG – शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में चल रही भर्ती प्रकिया में उठ रहे सवालों की जवाबदेही स्थानीय विधायक व कार्य परिषद की – सुशील मौर्य

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में चल रही भर्ती प्रकिया में उठ रहे सवालों की जवाबदेही स्थानीय विधायक व कार्य परिषद की – सुशील मौर्य
महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में चल रही भर्ती प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के प्रयास की देन…
UGC के मापदंडों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया का पालन,उम्मीदवारों से चर्चा कर जायज मांगों और विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी की जांच कर आने वाले दिनों में कांग्रेस लड़ेगी बड़ी लड़ाई…!
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के नाम विश्वविद्यालय चल रहा हैं और इस विश्वविद्यालय से बस्तर के लोगों को बहुत सी उम्मीदें हैं परंतु वर्तमान में महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में अभी जो भर्ती प्रक्रिया चल रही है वह कांग्रेस सरकार के प्रयास का नतीजा है कि आज कई पदों भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिससे बस्तर के योग्य उम्मीदवारो को एक सुनहरा मौका मिला है…
आज कांग्रेस की सरकार राज्य में नहीं होने के कारण कार्य परिषद् में एक भी कांग्रेसी नेता नहीं होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में उठ रहे है सवालों का जवाब हम लोग नहीं दे पा रहे हैं भर्ती प्रक्रिया पर जरूर विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव सहित कई प्रोफेसर जवाब दे रहे है पर जनता के प्रति जवाबदेही स्थानीय विधायक और कार्यपरिषद के सदस्यों की भी है आखिर वे कब जवाब देंगे ये समझ से परे है…!!
परंतु कांग्रेस पार्टी इस गंभीर मुद्दे पर खामोश नहीं बैठेगी और जो गंभीर सवाल है उन मुद्दों को UGC के मापदंडों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है या नहीं इन सभी जरूरी बातों को गंभीरता के साथ उम्मीदवारों से चर्चा कर उनकी जायज मांगों और विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी की जांच कर आने वाले दिनों में बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी…!