Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी गोली कांड के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे 24 घण्टे में बिलासपुर पुलिस नें किया पर्दाफास इतने लोंग थे शामिल जानें पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर// एक कहावत जो बिलासपुर पुलिस के लिए बिल्कुल फिट बैठती है वह है कानून के हाथ लंबे होते हैं जो बिलासपुर की जनता समझ भी रही है और देख भी रही है मस्तूरी में हुए गोली कांड को 24 घंटे भी नहीं बीते थे और आतंक फैलाने वाले इस कारनामे से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है बताते चलें की मंगलवार की शाम छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी में हुए गोली कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है बुधवार को बिलासा गुड्डी में पुलिस कप्तान ने मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले का पूरा विवरण दिया है

रजनेश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में मस्तुरी शूटआउट के आरोपियो को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को मिली बडी सफलता।

आपसी रंजिश एवं वर्चस्व की लड़ाई के कारण षडयंत्र रचकर फायर आम्र्स का उपयोग कर बडी घटना को अंजाम देने वाले 07 आरोपियो को पकडने में बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता।
आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व देशी कट्टा जप्त।
ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात हमलावारो कि शिनाखतगी में 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली गई जिसके माध्यम से अज्ञात हमलावरो की शिनाखतगी बाद कडी से कडी जोडते हुये पुलिस पहुॅची आरोपीयों तक।

थाना मस्तूरी, बिलासपुर (छ.ग.) अपराध क्र 736/25 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. 25, 27 आम्र्स एक्ट।

आरोपी के नाम…

विश्वजीत अनंत पिता स्व बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अरमान उर्फ बलमजीत अनंत पिता स्व. बलराम अनंत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
चाहत उर्फ विक्रमजीत स्व बलराम अनंत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मोहम्मद मुस्तिकीम उर्फ नफीस पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल निवासी ग्राम भारतीय नगर वार्ड नंबर 24 एल.ए.गली तैयबा चैक, मस्जीद के सामने थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छ.ग.)
मोहम्मद मतीन उर्फ मोन्टु पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 22 साल निवासी अटल आवास कोनी थाना कोनी जिला बिलाासपुर (छ.ग.
02 विधि से संर्घषरत किशोर।

बरामद सामग्री:-

देशी पिस्टल 02 नग,
देशी कट्टा 01 नग,
मैगजीन 05 नग।
जिंदा कारतुस 04 नग।
फायर आम्र्स से चला हुआ कुल 13 नग खाली खोखा (कारतूस)
फायर आम्र्स से चला हुआ बुलेट 10 नग।
मोबाईल फोन 05 नग।

मस्तुरी के नितेश सिंह व मुख्य आरोपी विश्वजीत अनन्त के परिवार के मध्य मस्तुरी क्षेत्र में जमीन के क्रय विक्रय, अतिक्रमण करने तथा राजनितीक वर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद चला आ रहा था इसके पूर्व दोनो पक्षो के द्वारा एक दुसरे के विरूद्ध मस्तुरी तथा सिविल लाईन थाने में अपराध पंजीबद्ध कराया जा चूका है। आरोपी विश्वजीत अनन्त नितेश सिंह एवं उसके परिजनो तथा साथीयों को जान से मारने की नियत से अपने भाई तथा अन्य आरोपीगणो के साथ मिलकर षडयंत्र किया, उसको मालूम था कि नितेश सिंह रोज शाम को मस्तुरी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथीयों के साथ बैठता है इसकी रेकी की गई तथा 25/10/2025 को भी मारने का प्लान बनाया था जो किसी कारण वश प्लान सफल नही हो पाया था इसके बाद 28/10/2025 को लगभग 06 बजे शाम उक्त आरोपीगणो ने दो मोटर सायकल में आकर घटना स्थल मेन रोड मस्तुरी में नितेश सिंह व उनके साथीयो के उपर फायर आम्र्स से लगातार फायर किये जिससे मौके पर उपस्थित नितेश सिंह के साथीयो राजू सिंह व चन्द्रभान सिंह को गोली लगने से घायल हो गये जिन्हे तत्काल उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत को 01 लाख रू नगद दिया है जिसे विश्वजीत अनन्त ने आरोपियो मंे वितरित किया है, इसकी तस्दीक की जा रही है। प्रकरण में अन्य आरोपी शामिल हो सकते है सभी की भूमिका के संबंध में विवेचना की जा रही है तथा सभी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button