छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी चिल्हाटी सड़क हादसा ड्राइवर पारस की मौत दो अन्य सगे भाई जिंदगी और मौत से लड़ रहें जंग जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी के पचपेड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में दो दिन पहले एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई जिसमे ट्रैक्टर ड्राइवर की इंजन में दबने से मौत हो गई है वही साथ में दो मजदूरों कों गंभीर अवस्था में हॉस्पिटलाइज कराया गया है जिनका इलाज जारी है बताया जाता है की गाड़ी ईटा लोड कर के जैतपुरी के सेमराडीह गई थी जहाँ से वापसी में गाड़ी अनियंत्रित होकर चिल्हाटी जैतपुरी मार्ग में चिल्हाटी के पास के तालाब में धान मंडी के किनारे तालाब में गिर गई यह घटना शाम 7 बजे के आसपास की बताई गई है,जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई ग्रामीणों नें जनदिकी थाने में इसकी सुचना दी जिसके बाद घायलों कों भी हॉस्पिटल पहुंचाया गया बताया जाता है की जिस ड्राइवर की मौत हुई है वह लोहर्सी का निवासी है जिसका नाम पारसनाथ (चौटाला) तिवारी बाबूलाल गोंड कुमार गोंड दोनों सगे भाई बताए जा रहें है इन दोनों कों भी गंभीर चोट आई है।

चश्मादीद लोगों की माने तो गाड़ी ओवर स्पीड के कारण दुर्घटना का शिकार हुई है बताया जाता है की वापसी में गाड़ी स्पीड मे थी और रोड़ में बने गड्डे से जम्प करते हुए सीधे तालाब में जा गिरी और तीनो कों सँभलने का मौका भी नहीं मिला कुछ सेकंण्ड्स में चीख पुकार मच गई।

चिल्हाटी जैतपुरी कों जोड़ने वाला रोड़ बहुत ख़तरनाक हो चूका है जिसमे जगह जगह गढ़ुढ़े हो चूका है और तालाब के पास सकरा हो गया है यहाँ पर थोड़ी भी गलती जानलेवा साबित हो सकती है इस रोड़ में दोनों तरफ खेत और सड़क में बड़े बड़े गढ़ुढ़े जो अनहोनी कों बुलावा देती नजर आती है।

नयाभारत लाइव आप सभी पाठको से अपील करता है की कभी भी कही जाना हो तो जल्द बाजी ना करें 5 मिनट लेट से पहुंचे पर सुरक्षित पहुंचे जनहित में जारी,

“रास्ते में पड़ा हड्डी कर रहा था बयां”
“धीरे चलो भाई हम भी थे कभी इंसान”

Related Articles

Back to top button