CG – मस्तूरी बिजली कर्मचारी को फोन पर दी गईं गंदी गालियां थाने में शिकायत दर्ज ए.ई.प्रवीण नें की उपभोक्ताओं से खास अपील जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिजली विभाग में टेक्निकल पद पर कार्यरत एक कर्मचारी को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी ने थाना मस्तूरी में लिखित शिकायत देकर दो अज्ञात नंबरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता सुमंत कुमार पिता भगवान प्रसाद,निवासी अंबेडकर चौक मस्तूरी ने बताया कि 16 जुलाई 2026 की रात करीब 9:31 बजे उनके मोबाइल नंबर 8815126435 पर 09907078283 नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने लाइट कटौती को लेकर बात की।
सुमंत कुमार के अनुसार जब उन्होंने बताया कि लाइट रात 10 बजे ठीक हो जाएगी, तो सामने वाले व्यक्ति ने 9:30 बजे ही ठीक करने की जिद की। इसके कुछ देर बाद 8109821026 नंबर से दोबारा कॉल आया और फोन उठाते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। कॉलर नें अपना नाम वीर पाटले बताया अब इसकी जाँच मस्तूरी पुलिस कर रही है।
पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने कहा कि “मैं मस्तूरी थाना जा रहा हूं” तो आरोपी ने फिर से गंदी-गंदी गालियां दीं और कहा कि _”कोई पुलिस मेरा कुछ नहीं कर सकती”_।
इस घटना से परेशान होकर सुमंत कुमार ने 16 जुलाई की रात 10:22 बजे थाना मस्तूरी पहुंचकर लिखित शिकायत दी और दोनों मोबाइल नंबरों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वही मस्तूरी ए.ई.प्रवीण कौशिक नें सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि विभाग के सभी व्यक्ति आपकी सेवा मे हमेशा से सजग रहते हैँ पर विद्युत लाइन मे फाल्ट बारिश औऱ तूफान में अधिक होता है तथा सुधार की प्रक्रिया मे थोड़ा विलम्ब जरूर हो सकता है पर आप सभी सभ्य उपभोक्ता का परिचय देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कतई ना करे औऱ हमें सहयोग प्रदान करें ताकि हम आपके साथ मिलकर औऱ मजबूती से 24 घंटे आपको निर्बाध बिजली सप्लाई देते रहें।



