CG – मस्तूरी में सालों से अव्यवस्था का आलम साप्ताहिक बाजार के दोनों दिन लग रहा लम्बा जाम कौन लेगा जिम्मेदारी सुधार कब? पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//बिलासपुर जिले का मस्तूरी जो सैकड़ो गाँवो का मुख्यालय हैँ यहाँ रोजाना हजारों लोग अपना काम लेकर पहुंचते हैँ किन्तु जाम की स्थिति थोड़ा बहुत हीं होती हैँ किन्तु बाजार के दिन आलम बहुत ख़राब हो जाता हैँ साप्ताहिक बाजार हफ्ते में दों दिन सोमवार और शुक्रवार कों लगती हैँ और इस दिन जोंधरा चौक मस्तूरी थाना के ठीक सामने लम्बी कतार गाड़ियों की दोनों तरफ लग जाती हैँ।
यह सिलसिला सालों से चला आ रहा हैँ जिससे आम पब्लिक कों भारी समस्या होती हैँ बाजार के दिन सड़क जाम आमतौर पर भीड़,सड़क किनारे पार्किंग,ठेले-खोमचे,और सामान लोड-अनलोड के कारण होता है। मस्तूरी के मल्हार रोड़ में चौक से बैंक तक सोमवार कों बड़ा जाम लग गया था जिससे आवागमन ठप हो गया था। मस्तूरी में बाजार के दिन ऐसे हालात बार-बार देखे गए हैं, जहां सड़क सकरी पड़ जाती है और ट्रैफिक रुकता है।
मुख्य कारण
बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की संख्या अचानक बढ़ जाती है सड़क के किनारे वाहन खड़े होने से रास्ता और तंग हो जाता है। ठेले,ऑटो,और डिलीवरी वाहनों की आवाजाही ट्रैफिक को धीमा करती है। कुछ जगहों पर सड़क पर ही बाजार लगने से जाम और बढ़ जाता है।
उपाय…
यहाँ जाम की स्थिति कों मैनेज करने ना ट्राफीक पुलिस रहती हैँ ना लोकल पुलिस इसलिए यहाँ आवागमन बाधित होता हैँ,बाजार क्षेत्रों में नो-पार्किंग और सख्त प्रवर्तन रखें। ठेले और अस्थायी दुकानों के लिए वैकल्पिक जगह दें। बाजार के समय वन-वे,बैरिकेडिंग,और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हो। ताकि मस्तूरी और आसपास से यहाँ बाजार पहुंचने वालों कों इस जाम से बचाया जा सकें और सड़क जाम की इस बड़ी समस्या कों दूर किया जा सकें।




