छत्तीसगढ़

CG – देश भक्ति के रंग में रंगा मस्तूरी एसडीएम कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी शिव कुमार कंवर नें किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 हुए सम्मानित पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//एसडीएम कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस एसडीएम शिव कुमार कंवर ने किया ध्वजारोहण,20 कर्मचारियों को किया सम्मानित राष्ट्रीय पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को मस्तूरी एसडीएम कार्यालय में पूरे उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ मनाया गया। कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम शिव कुमार कंवर ने ध्वजारोहण किया एवं तिरंगे झंडे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ पूरा प्रांगण देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।

अधिकारी एवं स्टॉफ रहे उपस्थित…

इस अवसर पर नायब तहसीलदार लखेश्वर कुमार किरण,तहसीलदार चांदनी ध्रुव अतिरिक्त तहसीलदार शुभांगी गुप्ता सहित तहसील का पूरा स्टॉफ उपस्थित रहा।

उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान…

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तहसील स्टॉफ,जनगणना प्रगणक, पटवारी एवं कोटवार सहित राजस्व विभाग से जुड़े लगभग 20 लोगों को उनके सरकारी कार्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई दी और आगे भी इसी लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

देशभक्ति से गूंजा प्रांगण…

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों से तहसील प्रांगण गूंजता रहा। उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने”भारत माता की जय “15 अगस्त अमर रहें”स्वतंत्रता दिवस अमर रहें” के नारों के साथ देशभक्ति का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button