छत्तीसगढ़

CG – MBBS डॉक्टर से करोड़ों की ठगी, पैसे डबल करने का झांसा देकर लगाया करोड़ों का चूना, ऐसे रची साजिश, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…..

कांकेर। जिले से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इस बार ठगी जिला अस्पताल के डॉक्टर से हुई है। जालसाज ने उनको पैसे डबल करने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, शहर के ही एक शातिर ठग ने कंपनी में पैसे लगाकर एक साल में पैसा डबल करके वापस देने का झांसा देकर डॉक्टर से एक करोड़ रुपए ठग लिए। डॉक्टर को जब इस बात का अंदाजा हुआ तो उन्होंने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डॉक्टर की बेटी ने कोतवाली थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में मलेरिया विभाग के प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र रामटेके के पास शहर के संजय नगर में रहने वाला अलीम खान अपनी पत्नी का इलाज करवाने आते रहता था। इसी दौरान उसने डॉक्टर को अपने झांसे में ले लिया और खुद को कलकत्ता की एक कंपनी का कर्मचारी बताकर एक साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। इसके बाद धीरे-धीरे डॉक्टर से 75 लाख रुपए ऑनलाइन और लगभग 25 लाख रुपए नकद यानी कुल 1 करोड़ की राशि हड़प ली और फरार हो गया।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अलीम खान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button