Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने की आत्महत्या : जहर पीकर दी जान, कमरे में मिली लाश, मौके से सुसाइड नोट बरामत, मचा हड़कंप……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) ने आत्महत्या कर ली। उसने जहर पीकर जान देदी। कमरे में उसकी लाश मिली है। इस घटना से हड़कंप मच गया है।

मामला जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है। जहां मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश उसके से कमरे में मिली है। जानकारी के मुताबिक़, मृतक की पहचान कुणाल कुमार राय (29) के रूप में हुई है। कुणाल कुमार राय मूलत: बिहार के भागलपुर भोजपुर का रहने वाला था। वह उसलापुर साईं विहार में किराए के मकान में रहता था। कुणाल कुमार राय एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता था।

पड़ोसी और मकान मालिक घबरा गए और इसकी सूचन तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और इसकी जानकारी मृतक के परिजन को दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीँ, उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला मिला है। सुसाइड नोट में लिखा था- मुझे माफ कर देना भइया।

बताया जा रहा है मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने जहर खाकर आत्महत्या की है। सुसाइड की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जल्द ही पता चल जायेगा।

Related Articles

Back to top button