छत्तीसगढ़

CG- तालाब में तैरता मिला लापता नाबालिग का शव, इलाके में फैली सनसनी, सिर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस……

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खटियापाटी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तालाब में 16 वर्षीय किशोर का शव मिला। मृतक की पहचान सुजल गेंडरे, पिता संतराम गेंडरे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुजल एक दिन पहले से लापता था और घर नहीं लौटा था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह तालाब में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल किशोर की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुजल का शव गांव के तालाब में झाड़ियों के बीच फंसा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई देने की बात सामने आई है। ऐसे में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चोट कैसे लगी और उसकी मौत का कारण क्या है। पुलिस ने मामले में किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button