CG – विधायक लहरिया नें पुरे छत्तीसगढ़ में बढ़ाया मस्तूरी का मान बनाए गए उप सचेतक क्षेत्र में ख़ुशी की लहर शुरू हुआ बधाईयों का दौर पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया को एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपसचेतक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही मस्तूरी क्षेत्र का राजनीतिक कद और प्रभाव प्रदेश स्तर पर और मजबूत हो गया है। उपसचेतक का पद विधानसभा की कार्यवाही में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस पद पर रहते हुए विधायक को पार्टी के विधायकों के बीच समन्वय बनाए रखने, विधानसभा में अनुशासन सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण विधायी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी होती है। विधायक दिलीप लहरिया की इस नियुक्ति से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे मस्तूरी की जनता के सम्मान और क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गौरव और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरूंगा।
विधानसभा में मस्तूरी क्षेत्र की जनता की आवाज को मजबूती से उठाऊंगा और क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह पद केवल उनके लिए नहीं, बल्कि मस्तूरी की जनता के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। लहरिया की इस नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और समर्थकों का मानना है कि अब मस्तूरी क्षेत्र के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होगा।




