धमतरी

CG – धमतरी में मानसून मेहरबान! अब तक 427.4 मिमी बारिश, मगरलोड सबसे आगे…

जिले में अब तक औसत 427.4 मिमी वर्षा दर्ज…मगरलोड तहसील में सामान्य के मुकाबले सर्वाधिक 99.4 प्रतिशत वर्षा

Chhattisgarh धमतरी जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 27 जुलाई 2026 को जिले में औसतन 19.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं 1 जून 2026 से 27 जुलाई 2026 तक जिले में कुल 427.4 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की इसी अवधि की औसत वर्षा 500.0 मिमी का 85.5 प्रतिशत है।

तहसीलवार प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आज धमतरी तहसील में 31.9 मिमी, कुरूद में 11.9 मिमी, मगरलोड में 11.3 मिमी, भखारा में 37.4 मिमी, नगरी में 5.9 मिमी, कुकरेल में 28.0 मिमी तथा बेलरगांव में 7.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

1 जून से अब तक की संचयी वर्षा के अनुसार कुकरेल तहसील में 483.0 मिमी, मगरलोड में 471.7 मिमी, धमतरी में 459.7 मिमी, भखारा में 454.5 मिमी, कुरूद में 409.1 मिमी, बेलरगांव में 389.6 मिमी तथा नगरी तहसील में 324.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा की तुलना में मगरलोड तहसील में 99.4 प्रतिशत वर्षा के साथ सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा कुकरेल में 93.0 प्रतिशत, भखारा में 90.3 प्रतिशत, धमतरी में 86.4 प्रतिशत, कुरूद में 84.7 प्रतिशत, बेलरगांव में 80.6 प्रतिशत तथा नगरी में 64.3 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है।

जिला प्रशासन ने किसानों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप करने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button