छत्तीसगढ़
CG – सांसद के पीए समेत दो ने किया सरेंडर, इस संगीन जुर्म में थे शामिल, जाने पूरा मामला……

दुर्ग। भिलाई के सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार दो आरोपियों ने आज दुर्ग कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दुर्ग पुलिस ने दोनों आरोपियों की रिमांड लेकर घटना से संबंध में आगे की पूछताछ करेगी। आरोपियों में एक का नाम बीएन पांडेय और दूसरें का नाम संजय पंडित है। बीएन पांडेय रिटायर्ड अधिकारी है और सेवानिवृत्ति के बाद दुर्ग सांसद के पीए के तौर पर पदस्थ थे। वहीं, दूसरा आरोपी संजय पंडित ठेकेदार है और घटना के लिए होटल, रेस्ट हाउस प्रबंध करता था।
मालूम हो कि दुर्ग पुलिस ने इससे पहले चार आरोपियों को पकड़ा था। शर्मनाक घटना को कुल छह आरोपियों ने अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके है।



