छत्तीसगढ़

CG- पूर्व सरपंच की हत्या : अज्ञात हमलावरों ने पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस…..

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पूर्व सरपंच की हत्या से सनसनी फैल गई है। केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अरंडी में अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे 49 वर्षीय गोविंद नेताम की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, गोविंद नेताम बीती रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि गोविंद नेताम अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे, लेकिन घटना के बाद से उनकी पत्नी भी घर पर मौजूद नहीं हैं। इस पहलू को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button