CG – पिता की हत्या : बेटी ने अपने ही पिता पर हंसिया से वार कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से पिता को पसंद नहीं करती थी बेटी, आरोपी गिरफ्तार……

कोरबा। जिले से हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक बेटी ने अपने पिता मौत के घाट उतार दिया। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का बतया जा रहा है। हत्या के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
मौजूदा जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटी का नाम गीता केवट बताया जा रहा है जिसकी उम्र 25 साल है, वही मृतक पिता अशोक केवट उम्र 55 साल है। बता दें, आरोपी बेटी अपने परिवार से अगल रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी, जो की उसके पिता को पसंद नहीं था।
दरअसल, बेटी के जीवन यापन के तौर तरीकों को लेकर पिता उसे समझाया करता था। बताया जा रह है की पिछले दिनों गीता अपने पिता के घर आई हुई थी। जिस दौरान, पिता ने उसे दोबारा समझाया इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। और गीता ने हंसिया से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
ये वारदात देर रात की बताई जा रही है। जिसमें पिता पर हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
हत्या की सूचना मिलते ही हरदीबाजार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटी गीता केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या में इस्तेमाल हंसिया को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस ने मृतक अशोक केवट के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। हरदीबाजार थाना पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।



