मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement--- Grabatic Advertisement

CG Nagar Panchayat Election: चुनावी रण में आमने-सामने हुए भाई! कभी साथ मिलकर खेले गिल्ली-डंडा,अब चुनाव में आमने-सामने

On: January 28, 2025 1:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

डेस्क : दंतेवाड़ा जिले में गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प हो गया है। यहां कांग्रेस के रविश सुराना और भाजपा के रजनीश सुराना दोनों चचेरे भाई चुनावी दंगल में भाग्य आजमाने उतरे हैं। ये दोनों भाई कभी बचपन में साथ मिलकर गिल्ली-डंडा खेले थे, अब चुनावी अखाड़े में एक दूसरे को पटखनी देने कमर कस ली है।

दरअसल, गीदम नगर पंचायत सीट जिले की सबसे हाई प्रोफाइल सीट है। क्योंकि, भाजपा सिटिंग MLA चैतराम अटामी, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा, विजय तिवारी जैसे दिग्गज नेताओं का गढ़ है।
वहीं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विमल सुराना, शकील रिजवी जैसे बड़े लीडर्स भी यहीं रहते हैं। ऐसे में रविश और रजनीश के साथ-साथ इन नेताओं की भी साख दांव पर लगी है।

रविश सुराना की मां राधा सुराना वार्ड पार्षद रह चुकी हैं. बड़े भाई मनीष सुराना जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे हैं. जबकि, भाभी हारम पारा की सरपंच हैं. वहीं रजनीश गीदम व्यापारी संघ के अध्यक्ष रहे हैं. अब नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए खड़े हुए हैं.
कांग्रेस प्रत्याशी रविश सुराना गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं. वे चुनाव हार गए थे लेकिन कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ दिया था. वे तीसरे पोजिशन पर थे. वहीं पिछले चुनाव में कांग्रेस ने उनकी पत्नी साक्षी रविश सुराना को चुनावी मैदान में उतारा था. पार्षदों का समर्थन पाकर साक्षी अध्यक्ष बनीं. वहीं इस बार सामान्य सीट आई तो कांग्रेस ने रविश पर भरोसा जताया. वे दोबारा भाग्य आजमाने चुनावी अखाड़े में उतर गए हैं. इनका सीधा मुकाबला खुद के भाई से है.

दोनों भाइयों के बीच मुकाबले में परिवार का वोट बंटेगा. जिस पर लोगों की खास नजर रहेगी.गीदम नगर पंचायत क्षेत्र में सुराना फैमिली और समाज के वोटर्स काफी ज्यादा है. एक ही परिवार से अलग-अलग पार्टी से दो कैंडिडेट खड़े है जिससे समाज और परिवार के वोट भी बंटेंगे. परिवार और समाज के वोटर्स के साथ ही दोनों भाई अन्य वर्गों के वोटर्स को साधने में लगे हुए हैं. हालांकि दोनों भाइयों की छवि नगर में अच्छी है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें