Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – नग्न होकर हथियार के साथ महिला के घर घुसा दरिंदा, फिर किया ये घटिया हरकत, अब खाएंगे जेल की हवा…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महिला से जबरदस्ती का मामला सामने आया है। जहां एक युवक नग्न हालत में हथियार लेकर महिला के घर में घुस गया। जहां आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मामले में आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी की है।

जानकारी के अनुसार, शहर के सिंचाई कॉलोनी में महिला को घर में अकेला पाकर युवक घर में जबरन घुस गया। इस दौरान आरोपी नग्न हालत में था। हथियार से हमले और जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने जोर-जोर से चीखने लगी, जिसे सुनकर घर पर मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घटना में युवक खुद के हथियार से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि आरोपी राकेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी घायल होने के कारण उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायिक डिमांड पर भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button