CG – मस्तूरी में इस दिन नारी नवरंग महोत्सव 2026 का होगा आयोजन मेहंदी रंगोली से लेकर सर्वश्रेष्ठ परिधान रैम्प वाक प्रतियोगिता भी शामिल पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//नारी शक्ति के कला, हुनर, प्रतिभा एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुंदन कार्य द्वारा “नारी नवरंग महोत्सव 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान किया जाएगा।
महोत्सव के प्रथम चरण में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वामी आत्मानंद स्कूल, मस्तूरी में किया जाएगा।
वहीं महोत्सव के दूसरे चरण में सर्वश्रेष्ठ परिधान, सर्वश्रेष्ठ शैली एवं फैंसी ड्रेस रैम्प वॉक का आयोजन शिव शक्ति मंगलम, किरारी पुराना पेट्रोल पंप, मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा।
फैंसी ड्रेस एवं रैम्प वॉक में प्रतिभागी विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ी संस्कृति के पारंपरिक परिधान, मां दुर्गा के किसी एक स्वरूप पर आधारित वेशभूषा तथा सर्वश्रेष्ठ गरबा ड्रेस प्रमुख श्रेणियां रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार सभी श्रेणियों में 3-3 विजेताओं का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजक मंडल ने महिलाओं एवं युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर अपनी प्रतिभा, कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन करने की अपील की है।
“नारी के सम्मान, नारी के पहचान — नारी नवरंग महोत्सव 2026” के माध्यम से नारी शक्ति की प्रतिभा और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को एक साथ मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।


