छत्तीसगढ़

CG – नर्मदेश्वर घाट स्वच्छता अभियान,महाराजा प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र विजय वार्ड…

नर्मदेश्वर घाट स्वच्छता अभियान,महाराजा प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र विजय वार्ड

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पश्चिम जगदलपुर के अंतर्गत महाराजा प्रवीरचंद शक्ति केंद्र के विजय वार्ड स्थित पवित्र नर्मदेश्वर घाट में स्वच्छता को लेकर एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व विजय वार्ड के बूथ अध्यक्ष भाई ढालेश्वर नाग द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम महाराजा प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र प्रभारी अविनाश सिंह गौतम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सफाई अभियान में प्रवीण वार्ड के बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा सहित प्रवीण वार्ड एवं विजय वार्ड के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान करते हुए घाट परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान घाट में फैले कचरे को हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर विजय वार्ड के कार्यकर्ताओं ने बताया कि नर्मदेश्वर घाट की संपूर्ण सफाई होने तक यह अभियान प्रत्येक रविवार निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि यह धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल स्वच्छ, सुंदर और श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी बना रहे।

उल्लेखनीय है कि इस संपूर्ण अभियान को नगर मंडल पश्चिम जगदलपुर के अध्यक्ष भाई प्रकाश झा का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

यह सफाई अभियान स्वच्छ भारत अभियान की भावना से प्रेरित है और इसका उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

इस अभियान में महाराजा प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र के BLA 2 संतोष बत्रा एवं सोमेश नाग,निर्मल बघेल,इजरायल बघेल,मोहन बघेल,शुभम नाग,नवीन नाग,प्रकाश उइके ,साहिल खान,चिंटू बघेल,आर्या बघेल,अफजल खान,प्रभाकर नाग,महेश सोना,राजा राम बघेल और समीर बघेल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button