अन्य ख़बरें

CG – पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमगाँव में नवधा रामायण का आयोजन, ग्रामीणों के सहयोग से निभाई जा रही पूर्वजों की परम्परा पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी// पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत आमगाँव में ग्राम वासियों के सहयोग से नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है।

सरपंच पति खेमराज ने बताया कि यह परम्परा उनके पूर्वजों द्वारा शुरू की गई थी, जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गाँव में नवधा रामायण का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान गाँव और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजनालय की भी व्यवस्था रखी गई है।

वहीं आदिवासी समाज के अध्यक्ष दिलेश्वर मरावी ने बताया कि आमगाँव में आयोजित नवधा रामायण में कई जिलों से मानस मंडलियां राम भक्ति में भजन कीर्तन करने पहुंचती हैं और अपनी सुरीली संगीतमय भजनों से गाँव और क्षेत्र वासियों का मन मोह लेती हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। पूरे गाँव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button