CG - मुठभेड़ के बाद बौखलाए नक्सली : बीजेपी नेताओं को दी धमकी, पर्चा चस्पा कर बोले - चुनाव प्रचार किया तो…दी जाएगी ये सजा, मचा हड़कंप.....

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीती रात हुई मुठभेड़ के बाद अब नक्सली बौखला गए हैं। जानकारी मुताबिक नक्सलियों द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार न करने को लेकर बीजेपी नेताओं को चेतावनी दी गई है। हाल ही में दंतेवाड़ा से जानकारी मिली कि नक्सलियों द्वारा बीजेपी नेताओं को चेतावनी दी गई है। बीजेपी नेताओं को चेतावनी देकर कहा ​गया है कि बीजेपी नेता चुनाव प्रचार न करें।

वहीं नक्सलियों ने चेरपाल में पर्चे भी लगाए हैं। पर्चा चस्पा कर नक्सलियों ने कहा कि प्रचार करने वालों को मौत की सजा दी जाएगी। बता दें कि यह मामला दंतेवाड़ा बारसूर थाना इलाके का है। जहां नक्सलियों के इस पर्चे के बाद से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। वहीं बीजेपी नेताओं के लिए अब मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद आज मारे गए नक्सलियों का शव कांकेर ले आया गया हैं। यह पूरी मुठभेड़ छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में हुई थी। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया था। इसके लिए चॉपर और एम्बुलेशन की मदद ले गई। एसपी कल्याण एलिसेला ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है। मारे गये नक्सलियों में 14 महिला जबकि 15 पुरुष नक्सली शामिल है। घटनास्थल में करीब 60 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे जबकि पुलिस जवानों की संख्या 200 के करीब थी।
 

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
30/Apr/2024

CG - कांग्रेस प्रत्याशी पर FIR : कांग्रेस प्रत्याशी का पुलिस से हुआ था विवाद, बोला- मैं कांग्रेस का झंडा नहीं निकलने दूंगा, चाहो तो FIR कर लो, लेकिन झंडा.......

30/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : जग्गी हत्याकांड के मुख्य आरोपी याह्या ढेबर ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए जेल....

30/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कस्टम मीलिंग घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, EOW मुख्यालय से ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव को लिया हिरासत में, जानिए क्‍या है कस्‍टम मिलिंग घोटाला....

30/Apr/2024

CG - सोशल मीडिया में वायरल हो रहा डीएड वाले सहायक शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का लेटर, लोक शिक्षण संचालनालय ने बताई आदेश पत्र की सच्चाई, जानिए क्या कहा....

30/Apr/2024

मस्तूरी में 11 के,वी,के बिजली तार से खिलवाड़ करने वाले दो युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती आख़िर कब और क्यूँ ये खेल रहे अपनी जान से देखें वीडियो