छत्तीसगढ़

CG – पड़ोसी ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को बनाया हवस का शिकार, बहन ने आपत्तिजनक हालत में देखा, फिर जो हुआ….आरोपी गिरफ्तार…..

जशपुर। जिले से मानवता को शर्मनाक कर देने वाला मामला समाने आ रहा है, यहां मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है, इस हैवानियत को अंजाम देने वाला कोई और नहीं पीड़िता का पड़ोसी ही है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का नाम संतोष राम 41 वर्ष है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल थाना सिटी कोतवाली के एक ग्राम की प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बड़ी बहन (32 वर्ष ) करीब 15-16 वर्ष पूर्व से दिमागी हालत ठीक नहीं है। शाम करीब 6 बजे वे लोग घर में ही थे, उसकी बड़ी बहन घर के आंगन में बैठी थी। शाम करीब 7 बजे बड़ी बहन को खाना खाने देखी तो वह घर के आंगन में नहीं थी। परिजन चिंतित होकर गांव में ही उसकी मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन को ढूंढने लगे। इसी दौरान पड़ोसी संतोष राम के घर के बगल से गुजर रहे थे, तभी उन्हें बड़ी बहन की खांसने की आवाज सुनाई दी। घर के अंदर जाकर देखे तो आरोपी संतोष राम मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। उन्हें देखकर आरोपी घर से भाग निकाला।

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (2)(k) व 87 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष राम को उसके घर से हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी संतोष राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मामले में SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

Related Articles

Back to top button