छत्तीसगढ़

CG – नवविवाहिता ने की आत्महत्या : फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, 5 महीने पहले हुई थी शादी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। शादी के सिर्फ पांच महीने बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान कामेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जिसकी शादी परसतराई गांव में रहने वाले युवक से पांच महीने पहले ही हुई थी। अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल अब तक आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button