छत्तीसगढ़

CG – नवविवाहिता ने की आत्महत्या : पहले पति को लगाया गले, फिर कमरे में जाकर कर ली खुद खुशी, इस हालत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां 18 साल की नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने 19 साल के पति को गले लगाया और फिर खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान पूजा गिरी (18) के रूप में हुई है, जो कि उदयपुर ब्लॉक के पूटा गांव की रहने वाली थी। ढ़ाई महीने पहले ही उसकी शादी कोतवाली थाना क्षेत्र के केपी गांव में रहने वाले मुकेश गिरी (19) के साथ हुई थी। मुकेश ने बताया कि पूजा छोटी-छोटी बातों से नाराज हो जाती थी।

जब मुकेश डांस सीखने गया था, तो पूजा ने उसे फोन कर घर बुलाया और तबीयत ठीक नहीं होने की बात कहकर दवा मंगाया। मुकेश जब घर पहुंचा, तो पूजा ने उसे गले लगाया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बात जब पूजा ने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजन छप्पर तोड़कर अंदर पहुंचे। इस दौरान उनके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।

पूजा ने साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूजा के शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का इस मामले में कहना है कि मायके पक्ष की ओर से किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button