छत्तीसगढ़

CG- नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पंखे पर लटकता मिला शव, पांच महीने पहले हुई थी शादी, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर सरकंडा के अशोक नगर में पति के काम पर जाने की बात से नाराज नवविवाहिता रोजी (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी पांच महीने पहले हुई थी।

घटना के समय पति फरहान खान ऑटोमोबाइल शोरूम में काम करने गया था। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर रोजी को फंदे से उतारा और हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है मामला

अशोक नगर निवासी फरहान खान सुबह शोरूम जाने की तैयारी कर रहा था। पत्नी रोजी ने फरहान से छुट्टी लेकर घर पर रुकने की जिद की, लेकिन फरहान ने काम का हवाला देकर उसकी बात नहीं मानी और ड्यूटी के लिए निकल गया। उसके जाने के बाद रोजी ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और पंखे के सहारे फंदा बनाकर लटक गई।

परिजनों के अनुसार रोजी पेंड्रा की रहने वाली थी। गुरुवार रात ही वह पति के साथ लूतरा शरीफ में आयोजित शादी से लौटकर आई थी। पुलिस पति और मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज करेगी। टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि शादी को पांच महीने हुए हैं, इसलिए कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मायके पक्ष के सामने पीएम कराया जाएगा। मर्ग डायरी दर्ज कर हर एंगल से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button