छत्तीसगढ़

CG – नवविवाहिता ने की आत्महत्या : माँ दुर्गा के दर्शन कर लौटी नवविवाहिता ने दुपट्टे से लगाई फांसी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस…..

जांजगीर-चांपा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। मायके आई नवविवाहिता नम्रता सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी नैला दुर्गा उत्सव देखकर लौटे थे। इसके बाद सभी लोग सो गए। घरवालों ने देखा कि नम्रता कहीं गायब है। काफी तलाश के बाद पता चला कि वह पास ही बंद पड़े रामरतन साहू के मकान में चली गई थी। छत के रास्ते अंदर पहुंचकर कमरे का शटर खोला और दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button