अंबिकापुर। अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां एक नवविवाहिता की ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली। जिसका आरोप मृतिका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया है। वहीं मिला जानकारी के अनुसार मृतिका की शादी 8 दिन पहले ही हुई थी। वहीं इस घटना के बाद अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।





