छत्तीसगढ़

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट, प्रदेश हित के मुद्दों पर हुई चर्चा…

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

राज्यपाल से मुख्यमंत्री की मुलाकात कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच बीच बीच मे भेंट होती रहती है। मगर इस बार लंबे समय बाद मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चलने लगी है।

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री इस हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रायपुर से वाराणसी, और वाराणसी से दिल्ली गए थे। इसको देखते बीजेपी के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़ कर देखा जा रहा। हालांकि, सरकारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मिलना सौजन्य भेंट बताया गया है।

Related Articles

Back to top button