Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ के इस ब्रिज पर आवागमन बंद, कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद लिया फैसला…..

जांजगीर-चाम्पा। पंतोरा क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार होने वाले हादसों को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय पांडेय ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद ब्रिज को आवागमन के लिए बंद करने का फैसला लिया गया।

यह बड़ा फैसला इस वजह से लिया गया ताकि पर्यटक डेंजर प्वाइंट तक न पहुँचें और किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही देवरी पिकनिक स्पॉट पर नदी मित्र भी तैनात किए जाएंगे जो हसदेव नदी के भीतरी क्षेत्र में जाने वालों को रोकेंगे और उन्हें पहले हो चुकी घटनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।

ग्राम पंचायत और पुलिस ने पहले ही पर्यटकों को चेतावनी देने वाले बोर्ड भी लगवा दिए हैं। एसपी विजय पांडेय ने बताया कि देवरी पिकनिक स्पॉट को कलेक्टर के निर्देश पर विकसित किया जाएगा। वहीं डेंजर जोन को सुरक्षित करते हुए वहां जाने वाले पर्यटकों को रोका जाएगा।

Related Articles

Back to top button