छत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में इस एसएसपी के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को भेजा जा रहा ये मैसेज, पुलिस ने जारी किया अलर्ट……

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों साइबर ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहें है। यहां आए दिन अलग-अलग जिलों से ठगी के नए मामले सामने सामने आते रहते हैं। इसी बीच सरगुजा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां साइबर ठगों ने एसएसपी राजेश अग्रवाल के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे पर्सनल जानकारी मांग रहे है।

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि संबंधित फेसबुक प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने नागरिकों से ऐसी किसी भी आईडी पर भरोसा न करने और किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है।

एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी गई है। साथ ही फर्जी प्रोफाइल को हटाने के लिए मेटा (Meta) कंपनी को भी सूचना भेजी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फर्जी आईडी संचालित करने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button