Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में 1200 से अधिक हिंदू परिवारों ने की घर वापसी, बीजेपी विधायक ने पूजा-अर्चना कर कराया हिंदू धर्म में पुनः प्रवेश…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में घर वापसी अभियान निरंतर जारी है जिसका उद्देश्य अन्य धर्मों से हिंदू धर्म में वापसी करने वालों को पुनः हिंदू धर्म में शामिल करना है। इस अभियान का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की जशपुर विधायक रायमुनी भगत द्वारा किया जा रहा है।

अभियान के तहत जिले में अब तक लगभग 1200 से अधिक परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की है। इसी कड़ी में विधायक रायमुनी भगत आज बगीचा विकासखंड के साहीडांड गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने मत्तांतरित हुए तीन परिवारों के छह सदस्यों को पूजा-अर्चना के साथ पैर धोकर हिंदू धर्म में पुनः शामिल कराया।

विधायक भगत ने बताया कि ये सभी लोग जाने-अनजाने में ईसाई धर्म ग्रहण कर चुके थे, लेकिन उन्होंने आज स्वेच्छा से हिंदू धर्म में वापसी की है। घर वापसी अभियान कल्याण आश्रम के मार्गदर्शन में चल रहा है और यह निरंतर जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button