मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG News: मुख्यमंत्री की घोषणा पर जिला प्रशासन की त्वरित अमल, बल्दाकछार में विकास कार्यों की हुई शुरुआत…

On: May 14, 2025 12:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बलौदाबाजार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जल संसाधन एवं क्रेड़ा विभाग के एसडीओ और सब इंजीनियर विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम बल्दाकछार पहुंचे और सर्वे का काम शुरू किया।

मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप नदी तट को कटाव से बचाने के लिए महानदी में तटबंध निर्माण हेतु मंगलवार को जल संसाधन विभाग के इंजिनीयर द्वारा सर्वे किया गया । कार्यपालन अभियंता ने बताया कि महानदी के बाढ़ से प्रति वर्ष तेजी से हो रहे कटाव से ग्राम बल्दाकछार को सुरक्षित रखने हेतु नदी के दाएं तट में पक्का तटबंध बनाना आवश्यक है।

इसके लिए सर्वे का कार्य जारी है।महानदी के तट में लगभग डेढ़ किलोमीटर की लम्बाई में हो रहे कटाव को रोकने के लिए लगभग 5 मीटर स्लांट हाईट में सीमेंट कांक्रिट की संरचना बनाकर कटाव को रोका जाएगा। इस कार्य की निर्माण लागत 888.00 लाख अनुमानित है। तटबंध निर्माण से महानदी के बाढ़ के पानी से हो रहे कटाव को रोका जा सकता है।

इसीतरह मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप ग्राम बल्दाकछार में हाई मास्ट लाइट लगाने हेतु क्रेड़ा विभाग के इंजीनियर ने सरपंच व ग्रामीणों के साथ सर्वे किया। क्रेड़ा के इंजीनियर ने बताया कि ग्राम बल्दाकछार में हाई मास्ट सयंत्र स्थापना हेतु गुड़ी चौक एवं कमारपारा का चयन सरपंच एवं ग्रामवासियों के साथ संयुक्त रूप से किया गया। स्वीकृति हेतु प्राक्कलन प्रस्तुत किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत 9 मई 2025 को आकस्मिक निरीक्षण में ग्राम बल्दाकछार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर कई घोषणाएं की और अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG – प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी को रजत डे बस्तर संभाग, प्रेस रिपोर्टर क्लब की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं…

लोगों से अच्छा व्यवहार रखकर ईमानदारी से करें काम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

दरभा, बास्तानार और तोकापाल में बस्तर पण्डुम से बिखरी लोक-संस्कृति की छटा…

वन मंत्री कश्यप ने ग्राम तोतर और कांगा में 17 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन….

रायपुर देश में पहला शहर बना, जहां पार्थिवी सोसायटी में शुरू हुई वर्चुअल नेट मीटरिंग…

बस्तर अंचल का होगा चहुंमुखी विकास: कांकेर जिले को 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…