छत्तीसगढ़

CG – नुआखाई पर्व की छुट्टी में बदलाव, अब इस दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी और सरकारी संस्थाएं, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…..

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए हाल ही में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं, जो स्थानीय कलेक्टर अपने अनुसार तय कर सकते हैं। सरकार के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को अब नुआखाई पर्व, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के ​​दिन भी छुट्टी मिलेगी। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। लेकिन इस बीच कोंडागांव जिला प्रशासन ने नवाखानी के अवकाश की तिथि में बदलाव करने का आदेश जारी किया है।

नवाखानी की छुट्टी में बदलाव

कोंडागांव कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना की ओर से जारी आदेश के अनुसार कैलेण्डर वर्ष 2026 हेतु जारी स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार कोण्डागांव अनुभाग के लिए नवाखानी 16 सितंबर 2026 दिन बुधवार को एवं केशकाल एवं फरसगांव अनुभाग के लिए 21 सितम्बर 2026 दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

तीन स्थानीय अवकाश घोषित

नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश रायपुर शहर (राजधानी) स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं को छोड़कर जिले के शेष क्षेत्रों में लागू होंगे। जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के लिए 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), महाअष्टमी के लिए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तथा गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) के लिए 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं पर लागू होंगे।

Related Articles

Back to top button