छत्तीसगढ़
CG – 17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अवतरण दिवस के उपलक्षमें मोदी विश्व एकता राजसूय यज्ञ का आयोजन किया गया…

रायपुर। 17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अवतरण दिवस के उपलक्ष पर किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास महाराज के तत्वाधान में मोदी विश्व एकता राजसूय यज्ञ का आयोजन किया गया हैं जिसमे मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ रायपुर वैष्णव किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी सौम्या सखी दीदी माँ रहेगी जिन्होंने ही 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राम की नजर उतार कर बलैया लेने वाली विश्व की पहली किन्नर साध्वी थी।
यहा आयोजन 5000 वर्षों बाद प्रथम राजसूय यज्ञ हैं जिसमें किन्नरों द्वारा महायज्ञ होगा, जो 17 सितंबर से 17 ऑक्टूबर 2025 तक चलेगा जो कि अहमदाबाद गुजरात में मोदी के लिए दीर्घ आयु और उनकी मोदी विश्व एकता की संकल्पना के साथ विश्व शांति और एकता के लिए होगा।