अन्य ख़बरें

CG – कोकड़ी के सरकारी स्कूल में बाल दिवस पऱ कई कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को मिला भरपेट प्यार और उपहार पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी// जो लोग ये समझते हैं कि सरकारी स्कूलों में वो सुविधा और तालीम नहीं मिलती जो प्राइवेट स्कूलों में मिलती है, तो उनको मस्तूरी विकास खंड के कोकड़ी मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल जाना चाहिए और यहाँ के बच्चों का टैलेंट देखना चाहिए।

यहाँ शिक्षक बच्चों के लिए वो सब करते है जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकें जो बच्चे कमजोर होते है उनको अलग से पढ़ाया जाता है जो बच्चे ब्लैक बोर्ड पऱ समझ नहीं पाते उनको खेल खेल में पढ़ाया जाता है समझाया जाता है।

वही शिक्षक विजेंद्र मरावी औऱ प्रमोद राज नें चाचा नेहरू औऱ बिरसा मुंडा की जीवन पऱ प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके बताए आदर्श मार्ग पऱ चलने की बात कही।

यहाँ आज 14 नवंबर बाल दिवस पर शिक्षकों ने भी बच्चों के स्वागत के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी।

बच्चों के लिए चौमीन, मंचूरियन, चाट, गुपचुप और भेल का स्टॉल लगाया गया था। ऐसा नहीं था कि थोड़ा-थोड़ा खिला कर फॉर्मेलिटी की गई हो। जो बच्चा जितना खा सकता था, उतना उसे दिया गया।

वहीं प्राथमिक स्कूल में भी कई रंगारंग कार्यक्रम कराए गए और बच्चों को उपहार भी बांटे गए।

बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिख रही थी। शिक्षकों के इस प्यार और अपनापन ने साबित कर दिया कि सरकारी स्कूल भी किसी से कम नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button