CG - २९ मार्च को अहमदाबाद के दो संतों साईं संजयदेव मसंद एवं माता अनुपमादेवी का रायपुर में होगा सम्मान...

२९ मार्च को अहमदाबाद के दो संतों साईं संजयदेव मसंद एवं माता अनुपमादेवी का रायपुर में होगा सम्मान 

          रायपुर : अहमदाबाद स्थित सिंधी समुदाय के प्रसिद्ध धार्मिक आस्था केंद्र निज वैकुंठधाम के पीठाधीश साईं संजयदेव मसन्द एवं उनकी धर्मपत्नी, विख्यात प्रवचनकार माता अनुपमादेवी मसन्द का रायपुर आगमन पर शुक्रवार २९ मार्च को शाम ५ बजे शंकरनगर स्थित सिंधु पैलेस में सिंधी समुदाय की समस्त पूज्य पंचायतों एवं समाजसेवी संगठनों द्वारा भावभीना सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मसन्द सेवाश्रम के तत्वावधान में किया गया है।

सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द साहिब ने बताया कि गुजरात, सौराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखण्ड व मध्यप्रदेश के २४ नगरों में निज वैकुंठधाम की शाखाएं स्थापित हैं। साईं संजयदेव मसन्द साहिब पूर्व में भारतीय जल सेना में कैप्टन थे तथा उनकी धर्मपत्नी अनुपमा देवी दिल्ली दूरदर्शन की विख्यात अभिनेत्री रही हैं।

 

6sxrgo

          पूज्य शदाणी दरबार के पीठाधीश साईं युधिष्ठिरलाल साहिब, पूज्य गोधरीधाम की महंत अम्मा मीरादेवी एवं दुर्गा मंदिर, लिली चौक के महंत अनंतपुरी गोस्वामी साहिब इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रहेंगे।

कार्यक्रम में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत एवं उसकी युवा शाखा के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का भी सम्मान किया जाएगा। पूर्व विधायक चंद सुंदराणी कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष रहेंगे। नगर के दो विख्यात समाजसेवी संगठन सेवा पथ तथा एक पहल और के स्वयंसेवक कार्यक्रम की व्यवस्था संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि साईं संजयदेव मसन्द साहिब अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान हर बार बड़ी संख्या में अपने शिष्यों के साथ मसन्द सेवाश्रम के पीठाधीश साईं जलकुमार मसन्द साहिब से भेंट करने शांतिनगर स्थित उनके सेवाश्रम अवश्य आते हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की पहल : निर्धन कन्या विवाह में किया सहयोग...

27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन की पहल : कूलर किया दान...

26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM,देखे आदेश…