CG – सोमवार कों सोन के हाई स्कूल में टेलीस्कोप निर्माण एवं क्षुद्र ग्रह की खोज के विषय में कार्यशाला का हुआ आयोजन जानें किन बातों का रखा जाता हैँ ध्यान पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोन में 23 मार्च कों मुंबई के खगोलविद एवं खगोलीय फोटोग्राफी विशेषज्ञ अमृतांशु वाजपेई एवं भोपाल के मुकेश सतनकर दूरदर्शी निर्माण विशेषज्ञ सह खगोलविद् द्वारा विद्यालय में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें वाजपेई सर के द्वारा टेलीस्कोप निर्माण कैसे की जाती है इसे बनाते समय क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इन पर प्रत्यक्ष रूप से कार्यशाला में चर्चा हुई और इसे बनाकर सभी बच्चों को दिखाया।
मुकेश के द्वारा बनाए हुए दूरदर्शी को सभी बच्चों को संचालित कर दिखाया गया साथ ही वाजपेई के द्वारा इक्विटोरियल सन डायल का प्रोजेक्ट तैयार कर सभी विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुति दी गई।
वैज्ञानिक द्व्य द्वारा क्षुद्र ग्रहों की खोज पर भी विशेष प्रस्तुति दी गई तथा यह भी आश्वासन दी गई कि जब कभी भी हमें समय मिला तो शाम 7 बजे तक कार्यक्रम आयोजित कर इसे दूरदर्शी के माध्यम से दिखाया भी जाएगा।
साथ ही इनके द्वारा यह भी जानकारी प्रदान की गई कि इस क्षेत्र के कम से कम चार विद्यार्थियों का चयन अंतरराष्ट्रीय क्षुद्र ग्रह की खोज प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा एवं इनके द्वारा खोजे गए क्षुद्र ग्रहों का नाम इन्हीं नन्हे वैज्ञानिकों के नाम पर होगा। यह बच्चों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
वैज्ञानिक अमृतांशु वाजपेई के द्वारा सप्तऋषि अंतरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह खोज कैंपेन चलाया जा रहा है जो NASA द्वारा प्रायोजित है।
इस अवसर पर विद्यालय के अंतर्गत आने वाले तीनों निजी विद्यालयों की सहभागिता रही। वीणा वादिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द्रोणाचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ ज्ञान भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोन के प्राचार्य क्रमशः प्रिंसिपल शिक्षक कैवर्त कुंजल मरार एवं शिक्षक पटेल साथ उनके सभी स्टाफ एवं चयनित बच्चों की सहभागिता रही।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोन मस्तूरी बिलासपुर के सभी बच्चों एवं स्टाफ की प्रमुख सहभागिता रही। यह कार्यक्रम विद्यालय के जुझारू प्राचार्य डॉक्टर धनंजय पांडेय के अथक प्रयासों से संपन्न हो सका। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सभापति राधा पटेल ग्राम पंचायत सोन के सरपंच तारा साहू शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खिलावन श्रीवास एवं सदस्य विनोद लोहर्सी मंडल अध्यक्ष सीमा साहू एवं अन्य सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति रही। संस्था के प्राचार्य डॉक्टर धनंजय पांडेय के द्वारा बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर सहभागिता लेनें और आगे बढ़ने पर जोर दिया,कार्यक्रम का संचालन संस्था के व्याख्याता गोविंद प्रसाद साहू के द्वारा किया गया।




