CG – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में माता रमाई महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रायपुर में किया गया…

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में माता रमाई महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रायपुर में किया गया। इस अवसर पर समाज की प्रख्यात समाजसेवी एवं “माता रमई” फिल्म की निर्माता कृष्णा चौहान ताई को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ नागरिकों तथा महिला-पुरुषों की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही। इस समारोह का आयोजन माता रमाई फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की संरक्षक नेहा वासनिक, सचिव विद्या बागडे, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा एसेंकर तथा अध्यक्ष एवं संस्थापक रुक्मणी राजू रामटेके विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के कमिश्नर महादेव कावरे जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बस्तर के पूर्व कमिश्नर दिलीप वासनीकर सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में महिलाओं के योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर कृष्णा चौहान ताई द्वारा निर्माता “मात रमई फिल्म के माध्यम से समाज में जागरूकता और प्रेरणा देने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों और समाज के लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे समारोह अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बना।



