CG – मल्हार के समीप ग्राम बुढ़ीखार में अखण्ड नवधा रामायण के सप्तम दिवस पर विद्यालय परिवार ने किया रामचरित मानस का गायन पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//मल्हार के समीप ग्राम बुढ़ीखार में दिनांक 11 नवंबर 2026 से प्रारंभ हुई अखण्ड नवधा रामायण के सप्तम दिवस पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार के प्राचार्य काशीराम रजक, प्रधान पाठक बीरबल प्रसाद थवाईत के नेतृत्व में रामचरित मानस का गायन और श्रवण किया गया।
प्राचार्य ने राम जय राम जय जय राम, जरा देर ठहरो राम, तेरी मंद मंद मुस्कनिया, झंडा बजरंगबली का, गीत के आधार पर रामचरित मानस का गायन और प्रवचन कर राम कथा को आगे बढ़ाया।
उपस्थित राममय भक्तों और श्रोताओं ने भजन के साथ प्रवचन का भी आनंद लिया। विद्यालय टीम के साथ मैडम कल्पना, रूपेंद्र सिंह, रमेश कुमार यादव, मैडम डोंगरे, ज्योत्सना, कर्ण सिंह ठाकुर ने भी कथा श्रवण और गायन में भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने ग्राम बुढ़ीखार के सभी नागरिकों को धन्यवाद देते हुए भक्ति में रामायण के अनुरूप आचरण करने की भगवान से प्रार्थना की।




