छत्तीसगढ़धमतरी

CG एक चमक… और 40 मौतें! धमतरी में गाज गिरने से राजस्थान के पशुपालकों की 40 भेड़-बकरियों की मौत..!

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। मगरलोड क्षेत्र के डूमरपाली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 40 मवेशियों की मौत हो गई। इस हादसे में 39 भेड़ें और 1 बकरी की जान चली गई, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मगरलोड इलाके के डूमरपाली गांव में अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही 39 भेड़ों और 1 बकरी की मौत हो गई। मृत मवेशी राजस्थान से आए पशुपालकों के बताए जा रहे हैं, जो अपने झुंड को चराने के लिए इस क्षेत्र में रुके हुए थे।

हादसे के बाद पशुपालकों में मातम का माहौल है। एक ही झटके में 40 मवेशियों की मौत से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तथा स्थिति का जायजा लिया।

चिंता की बात यह है कि मानसून का मौसम पूरी तरह सक्रिय होने से पहले ही आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिलने लगा है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण न लेने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button