छत्तीसगढ़

CG – कार में मिला सोना ही सोना : चेकिंग के दौरान कार से मिला सोना, देख चकराया पुलिस का माथा, जानिए कहां से आ रहे थे इतने सोने के आभूषण……

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात पासिंग की कार से 9 करोड़ 27 लाख रुपये के सोने के आभूषण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई।

पुलिस के मुताबिक, NH-53 पर नियमित जांच के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट के नीचे बने गुप्त चैंबर से 7512.488 ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए। जांच के दौरान कार सवार तीनों व्यक्तियों से जब्त सोने के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सोने के आभूषणों को जब्त कर तीनों को हिरासत में लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी जयेश अकबरी, सुनीत कारेना और रूशी अग्रावत के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि सोने की तस्करी गुप्त तरीके से की जा रही थी। सिंघोड़ा पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पूरे मामले को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय (DRI) को सौंप दिया है। अधिकारियों द्वारा अब सोने के स्रोत, परिवहन और संभावित कारोबारी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button