छत्तीसगढ़
CG सरकारी नौकरी का खुला पिटारा : इतने हजार शिक्षक भर्ती की मिली अनुमति, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश……

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान की है। इस संबंध में संचालक, लोकशिक्षण संचालनालय को आदेश जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार ने 4708 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दी थी। अब राज्य सरकार के निर्देश एवं विभागीय प्रस्ताव के अनुसार 292 सहायक शिक्षक पदों के सृजन की भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इन पदों को मिलाकर कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
देखें आदेश…




