CG Open School Exam-2026 : 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भर सकते है फॉर्म……

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की नवंबर 2026 सत्र की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 अक्टूबर 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश एवं परीक्षा आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। निर्धारित तारीख के बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
500 रुपए विलंब शुल्क का मौका
जो विद्यार्थी तय समय में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें भी फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। ऐसे छात्र 13 से 17 अक्टूबर 2026 तक 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकेंगे। विद्यार्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करने की सलाह दी गई है।
वेबसाइट से डाउनलोड करें फॉर्म
आवेदन फॉर्म छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसे पूरी तरह भरना होगा। इसके साथ जरूरी दस्तावेज लगाकर संबंधित अध्ययन केंद्र में जमा करना होगा।
अध्ययन केंद्र से मिलेगी जानकारी
परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने नजदीकी मान्यता प्राप्त अध्ययन केंद्र (Study Centre) से संपर्क कर सकते हैं। यहां आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
विद्यार्थी पहले वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और अपने निर्धारित अध्ययन केंद्र में जमा करें। आवेदन से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए विद्यार्थी अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।



