छत्तीसगढ़

CG-करोड़ों का अफीम जब्त : शातिर तरीके से हो रही थी तस्करी, पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे 2.14 करोड़ का अफीम पोस्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार……

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने अफीम पोस्त डोडा तस्करी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा, जिसकी अनुमानित कीमत 2.14 करोड़, 1 पिकअप वाहन (HR46 F 4848), 2 मोबाइल फोन। जिसकी कीमत 2.25 करोड़ बताई जा रही है।

एनएच-53, रेहटीखोल के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर पिकअप को पकड़ा है। जिसमें हरविंदर सिंह (करनाल, हरियाणा), सत्यवान वाल्मीकि (करनाल, हरियाणा) निवासी थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ झारखंड के गुमला से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा था।

दोनों आरोपियों पर NDPS एक्ट की धारा 18 (ख) के तहत मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी, तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

Related Articles

Back to top button