CG – स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाने का आदेश वायरल, जानिए क्या है आदेश की सच्चाई?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल पत्र में दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में स्कूलों के खुलने की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग ने इस आदेश को पूरी तरह फर्जी बताया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि स्कूल खुलने की निर्धारित तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रदेश के सभी स्कूल 16 जून 2026 से ही खुलेंगे और इस संबंध में विभाग की ओर से कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा पत्र फर्जी और भ्रामक है। लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसे अपुष्ट दस्तावेजों पर विश्वास न करें और केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों को ही मान्य मानें।
मंत्री यादव ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग वायरल पत्र की जांच कर रहा है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रसारित करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि वायरल आदेश में एक जुलाई से स्कूल खुलने की बात कही गई है, जो पूरी तरह फर्जी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी पत्र

16 से स्कूल खुलने का सही आदेश




