छत्तीसगढ़

CG- मौत का तांडव: एक ही दिन में 3 आत्महत्याओं से दहला इलाका, किसी ने फांसी लगाई तो किसी ने शराब में मिलाकर पिया जहर…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक ही दिन में आत्महत्या के तीन मामले सामने आए हैं। अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पहली घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठी की है, जहां धनेश्वर विश्वकर्मा ने अपने ही गांव के श्मशान घाट में शराब में जहर मिलाकर पी लिया। परिजनों को जानकारी मिली तो आनन फानन में उसे धमतरी जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबगीचा वार्ड की है, जहां बबला सेन नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक हंसते खेलते युवक ने मौत को गले लगा लिया।

तीसरी घटना दरगहन की है, जहां निवासी केशव सोरी खेत में दवाई छिड़काव करने गया था, लेकिन बोरिंग के पास वो अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बहरहाल तीनों ही मौतों का कारण अज्ञात बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button